डाक विभाग में GDS के 23,757 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई 

GDS vacancy 2026: भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर नियुक्ति की जा रही है. भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन कल यानी 2 सितंबर से भरे जाएंगे.

एलिजिबिलिटी

कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है. 10वीं में मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट पढ़ा होना अनिवार्य है. इसके अलावा कैंडिडेट को संबंधित स्टेट की लोकल लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए.

ऐज लिमिट

न्यूनतम ऐज 18 साल और अधिकतम ऐज 40 साल तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स (SC, ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwD कैंडिडेट्स को 10 से 15 साल) को नियम अनुसार ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. डॉक्यूमेंट सही पाए जाने के बाद भर्ती की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. चयन के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित एंगेजमेंट प्रक्रिया और बेसिक ट्रेनिंग से भी गुजरना होगा. 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएं.
  • यहां Gramin Dak Sevak (GDS) online Engagement Schedule-II July-2026 वाले पेज पर जाकर Click Here to Register के लिंक पर जाएं.
  • अब New Candidate Registration पर जाएं.
  • सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर और इसके बाद ईमेल आईडी भरकर ओटीपी वेरिफिकेशन करें.
  • इसके बाद Next ऑप्शन पर क्लिक करके. अपनी बेसिक जानकारी देनी होगी.
  • अपना नाम, जन्मतिथि, जेंडर,पिता का नाम, माता का नाम, कम्युनिटी सेलेक्ट करें. इसके बाद कंप्लीट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें:-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये शुभ चीजें, लड्डू गोपाल का मिलेगा आशीर्वाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *