Religion: हिंदु धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और आधी रात को विधि-विधान से जन्मोत्सव मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात के समय रोहिणी नक्षत्र में यशोदा नंदन का जन्म हुआ था। हर साल इसी दिन कान्हा जी का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाता है। खासतौर से देश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खास तैयारियां की जाती हैं। इस दिन कान्हा जी का विशेष साज-श्रृंगार किया जाता है। इतना ही नहीं बाल गोपाल को 56 तरह के भोग लगाए जाते हैं। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर और घरों में लड्डू गोपाल की भव्य झांकियां भी लगाई जाती हैं। जानिए कृष्ण जन्माष्टमी का सही ड़ेट और शुभ मुहूर्त।
कृष्ण जन्माष्टमी 2026 का सही तारीख
पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 4 सितंबर को देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। अष्टमी तिथि का समापन 5 सितंबर को देर रात 12 बजकर 13 मिनट पर होगा। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी।
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ – सितंबर 04, 2026 को 12:29 ए एम बजे, वही समापन रोहिणी नक्षत्र – सितंबर 04, 2026 को 11:04 पी एम बजे, निशिता पूजा का समय – 12:14 ए एम से 01:01 ए एम, सितंबर 05
भगवान कृष्ण पूजा विधि
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अमुसार, निशिता काल में बाल गोपाल की पूजा करना खास माना जाता है। तो इस मुहूर्त में सबसे पहले बाल गोपाल को स्वच्छ जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद लड्डू गोपाल को नए वस्त्र और आभूषण पहनाकर उनका श्रृंगार करें। अब कान्हा जी को चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर कृष्ण जी की आरती करें और उन्हें माखन-मिश्री समेत अन्य भोग लगाएं। श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी अनिवार्य होता है तो भोग और पूजा में तुलसी जरूर रखें।
कृष्ण जन्माष्टमी पर लगाए लड्डू गोपाल को इन चीजों का भोग
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल माखन-मिश्री के साथ पंचामृत और खीर, दही, खीरा, केला, पंजीरी का भोग लगाए।