नेपाल में भीषण बाढ़ संकट के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी राहत और चिकित्सा सामग्री, बालेन शाह ने कहा- शुक्रिया

Nepal Floods India Sends Help:  नेपाल में इस समय भीषण बाढ़ के चलते तबाही का मंजर बन चुका है. ऐसे वक्त में पहले मददगार (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) की अपनी भूमिका निभाते हुए भारत ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद 10 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री और आवश्यक दवाएं भेजीं। राहत सामग्री की पहली खेप देर रात काठमांडो पहुंच गई।

नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में ऐसी तबाही मचाई कि उनके निशान तक मिट गए. भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से आई बाढ़ ने रसुवा, धादिंग और नुवाकोट जिलों को प्रभावित किया, जिससे कई घर और बस्तियां, पुल और कई जलविद्युत परियोजनाओं पानी में तिनके की तरह बह गए.

नेपाल में बाढ़ के चलते तबाही का मंजर है। अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 800 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ का असर इतना व्यापक है कि इस हादसे के बाद से 133 भारतीय पर्यटक भी लापता हैं। ऐसे मुश्किल समय में भारत कंधे से कंधा मिलकर सबसे पहले नेपाल की मदद के लिए आगे आया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह से बात कर बाढ़ में हुई लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में भारत, नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी बताया कि दोनों देशों की टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं.

ऐसे में पीएम बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन और मदद की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत की एकजुटता और सहयोग दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत दोस्ताना संबंधों को दर्शाता है. नेपाल ने भारत के इस सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया.

इसे भी पढ़ें:-मुक्त होने का अर्थ है, भगवत् चरणों की प्राप्ति, आवागमन के चक्कर से छुटकारा और मानव जीवन की सफलता: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *