यूपी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में जमकर होगी मूसलाधार बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली है. राज्य में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर बेहद उग्र रूप धारण करने वाली हैं. जिससे 48 जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

यूपी के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी आज में कुछ स्थानों पर जबकि पूर्वांचल के अनेक स्थानों पर आज बारिश होने का अनुमान हैं. इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 25 अगस्त तक प्रदेश के पूर्वांचल इलाकों में झमाझम बारिश होगी. 26 अगस्त से बारिश की रफ़्तार में कमी आ सकती है.  

इन जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

यूपी में आज रायबरेली, फ़तेहपुर, बांदा, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, गाज़ीपुर, जौनपुर, अमेठी, वाराणसी और चंदौली में आज अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी. जबकि, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में आज अनेक स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है. 

बाढ़ की चपेट में प्रदेश के 13 जिले

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है. गंगा-यमुना समेत प्रदेश की तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके चलते प्रयागराज, बहराइच, वाराणसी समेत 13 जिलों बाढ़ के हालात बने हुए हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है. 

इसे भी पढ़ें:-सावन पूर्णिमा का व्रत 28 को, जानें चंद्रोदय का समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *