Nirmala Sitharaman: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 18 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सुधारों और आर्थिक विकास पर उनके जोर से, वे एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की हमारी कोशिशों को गति दे रही हैं. ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे.”
ओम बिड़ला ने दी शुभकामनाएं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पोस्ट किया, “वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु प्रदान करे.”
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाजपा की वरिष्ठ सदस्य केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है.”
भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं राष्ट्रहित में लिए गए प्रभावी निर्णय भारत की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान कर रहे हैं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.”
मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए आपके समर्पित प्रयास निरंतर सफल हों. आप दीर्घायु हों एवं सदैव स्वस्थ रहें.”
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की बढ़ी कीमत, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट