Maharashtra: महाराष्ट्र के बालाजी नगर में कोहिनूर बिल्डिंग का चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। NDRF की टीम ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा गया। बाकी की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक इस इमारत में 48 कमरे थे, हर मंज़िल पर 12 कमरे। नगर निकाय ने इस इमारत को खतरनाक घोषित किया था। मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद एक परिवार के लोग और मजदूर आ गए। जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा बचाव कार्य में बाधा न पहुंचाने की अपील की है। घायलों और हताहतों की संख्या को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। BNCMC के मेयर नारायण चौधरी ने कहा कि हमारी पूरी टीम अभी यहां काम कर रही है। इमारत से बचाए गए लोगों को गायत्री मंदिर-गीता हॉल में ठहराया गया है। हमें जानकारी मिली है कि अंदर करीब छह या सात कर्मचारी थे। फायर ब्रिगेड, NDRF और पुलिस, सभी इसमें शामिल हैं। पूरी टीम काम में जुटी हुई है।