गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी समस्याएं

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है.

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री खुद फरियादियों तक गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. उन्होने सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए.

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे. सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि आर्थिक सहायता समय पर मिल सके. कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा न मिलने की शिकायत की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित जिलों के अधिकारियों से समन्वय कर मामले की जांच कराने और पात्र लोगों को जमीन पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए.

जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया. गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमेशा की तरह गौसेवा की. सीएम से भी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दी.

इसे भी पढ़ें:-पूरे सावन महीने तक रखना चाहते हैं व्रत? तो जान लें निमय, सावधानियां और खानपान के टिप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *