Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सैनी कोतवाली क्षेत्र के पास हाईवे के किनारे पंक्चर बनाते समय तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को कुचलते हुए फ़रार हो गया. लोगों ने आननफानन में उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है.
सैनी कोतवाली क्षेत्र के पास कंगन होटल के सामने पिकअप वाहन का पंचर बदलते समय एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप चालक समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएससी सिराथू पहुंचाया. सीएससी सिराथू से डॉक्टरों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने सभी चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान साबिर, अकबर पुत्र शरीफ) निवासी वार्ड नंबर 10, सिराथू सैनी, अनवर पुत्र मुमताज निवासी मूरतगंज और एहसान पुत्र सपातुल्लाह निवासी रसूलपुर थाना कोखराज के रूप में की गई है. फिलहाल कुचलने वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट