दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे BJP अध्यक्ष, एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक किया रोड-शो

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं. लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर नितिन नवीन का स्वागत किया. इसके बाद नितिन नवीन ने लखनऊ एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान 42 से अधिक स्थानों पर रोड शो किया. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, योगी सरकार के कई मंत्री और पार्टी नेता मौजूद थे.

रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. पूरे मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा है, जिसे मिशन-2027 की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.

5 जुलाई को होने वाली संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और मिशन-2027 के रोडमैप पर मंथन होगा. साथ ही वरिष्ठ नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेकर आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.  जिससे भाजपा 2027 में जीत की हैट्रिक लगा सके. 

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत काम शुरु, उत्तराखंड के किच्छा में बन रहा सेटेलाइट एम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *