देश के  IIT संस्थानों में खाली पड़े पदों ने बढ़ाई चिंता, विशेष भर्ती अभियान पर दिया गया जोर

IIT Faculty Vacancy: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान यानी IIT को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है, जो उच्च शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. आमतौर पर माना जाता है कि जिस जगह एडमिशन पाने के लिए देश के लाखों स्टूडेंट्स दिन-रात एक कर देते हैं, वहां रिसोर्सेस और शिक्षकों की कोई कमी नहीं होगी. लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. देश के सभी 23 आईआईटी में कुल 12,498 फैकल्टी पद स्वीकृत हैं और इनमें से 4,804 पद खाली हैं. कुल 38 फीसदी पद खाली हैं. 

किस आईआईटी में कितने पद खाली

IIT पटना (54.6%)

IIT खड़गपुर (51.3%)
IIT कानपुर (39%)
IIT बॉम्बे (38.4%)
IIT दिल्ली (38.3%)
IIT मंडी (39.9%)
IIT धनबाद (48.4%)
IIT गोवा (45.8%)
IIT गुवाहाटी (42.2%)

संस्थानों की कोशिशें और चुनौतियां

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इस कमी को दूर करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. वे सालभर भर्ती प्रक्रिया चला रहे हैं, ‘मिशन मोड’ में रिक्रूटमेंट हो रहा है और विशेष भर्ती अभियान भी चलाए जा रहे हैं. साथ ही, रिसर्च ग्रांट्स बढ़ाने, लैब सपोर्ट बेहतर करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे दुनियाभर के बेहतरीन प्रोफेसर्स यहां आएं.

इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड शिक्षा विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद खाली, तबादलों के लिए विभागीय प्रस्ताव भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *