मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर, हत्या, लूट, रंगदारी समेत दर्ज थे कई मुकदमें

Ayodhya: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में यूपी के अयोध्या जिले में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. इस बदमाश के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे 40 से भी ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज थे. भानू प्रताप सिंह कई मामलों में वांटेड चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था.

गोरखपुर के बिखनीपुर गांव निवासी कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर प्रयागराज STF ने घेराबंदी की. जब उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी. एसटीएफ की टीम ने  भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें वो घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि भानु प्रताप पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये, आंबेडकर नगर पुलिस ने 50 हजार और गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसने मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए उस पर इनाम की राशि भी रखी गई थी.

इसे भी पढ़ें:-देश की सीमा पर लॉन्च होगा लैंड पोर्ट सिस्टम, अमित शाह करेगें उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *