Entertainment: अगर आप सिनेमा लवर्स है तो जून का महीना आपको बिल्कुल भी खाली नहीं बैठने देगा. इन दिनों सिनेमाघरों में राम चरण की ‘पेद्दी’, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ है. जबकि इसके आगे पूरे जून महीने में और भी कई फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से लेकर शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ तक कई फिल्में जून में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हुई नजर आएंगी.
12 जून को आएगी ये फिल्में
- मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इसका डायरेक्शन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है. जबकि इसके प्रोड्यसूर हैं अमृतलाल शाह.
- कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को ला रही है. इसके जरिए वो बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली हैं. ये फिल्म मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के दौरान घटी सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. फिल्म में कंगना नर्स का किरदार निभा रही हैं.
- मशहूर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ भी ‘मैं वापस आऊंगा’ से 12 जून को सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. ये फिल्म भारत के बंटवारे पर बेस्ड है. इसका डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया है.
- अभिनेता शाहिद कपूर अब ‘कॉकटेल 2’ में दिखाई देंगे. यह फिल्म19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म साल 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. लव ट्रायंगल पर बेस्ड इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं.
- बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे. ये फिल्म 26 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी.
ये फिल्में भी होंगी रिलीज
- ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स
- डिस्क्लोजर डे
- टॉय स्टोरी 5
- सुपरगर्ल
इसे भी पढ़ें:-भारत-म्यांमार पर भारी मात्रा में विदेशी हथियार और बम बरामद, 2 उग्रवादी भी गिरफ्तार