दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी आग, जलने से दर्जनों की मौत

delhi: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उस रेस्टोरेंट के पास फायर का NoC भी नहीं था और इस रेस्टोरेंट के ऊपर बने गेस्ट हाउस में छह कमरे की ही परमिशन ली गई थी लेकिन यहां 25 कमरे बनाए गए थे। जहां आग लगी वहां मौजूद 47 लोगों में विदेशी कई छात्र भी शामिल थे। आग लगने की घटना में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।

आग लगने की वजह का हुआ खुलासा

लोगो ने इस घटना को लेकर बताया कि जब सुबह के वक्त आग लगी तो लोग हेल्प हेल्प चिल्ला रहे थे। कई लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछाकर होटल में फंसे लोगों की मदद करने की भी कोशिश की लेकिन होटल में लगे शीशे औऱ खिड़कियां ब्लाक थे और वह खुल नहीं पाए…साथ हीं इस होटल में सिर्फ एंट्री का ही एक दरवाजा है जो जिस पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगा हुआ है। आग लगते ही जैसे ही बिजली कटी, दरवाजा पूरी तरह से लॉक हो गया और वह फिर नहीं खुला। लोगों ने यह भी बताया कि पास में ही मैक्स हॉस्पिटल है और जो लोग मैक्स में इलाज करने आते हैं वही यहां पर रुकते हैं।


सिलेंडर फटा होगा, इसी वजह से लगी होगी आग
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली फायरब्रिगेड की टीम ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया और लोगों को बचाने की कोशिश की। हालांकि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना की वजहों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *