उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, देर रात तक जारी रही प्रक्रिया

Lucknow: उत्तर प्रदेश नीति के तहत 2026- 27 में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए। विभागों में तबादले की फाइलें तैयार की जाती रहीं और स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत शनिवार की देर रात बड़े पैमाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए गए। तबादला नीति के तहत अंतिम दिन होने के नाते रविवार को भी तबादले होंगे।

बता दे कि शनिवार को अवकाश के दिन भी सचिवालय में अधिकारी-कर्मचारी तबादला सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। देर रात तक उच्च शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा, पंचायती राज, अग्निशमन, कारागार, अल्पसंख्यक कल्याण, आबकारी, परिवहन के साथ ही कई और विभागों ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।

जानकारी के मुताबिक पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने 80 ग्राम पंचायत सचिव, 45 सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), चार अपर जिला पंचायत अधिकारी, एक अपर जिला पंचायत अधिकारी (प्राविधिक) तथा दो सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। इसके अलावा परिवहन विभाग ने नौ संभागीय परिवहन अधिकारी व 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अग्निशमन विभाग ने तीन अग्निशमन अधिकारी व 15 अग्निशमन अधिकारी (द्वितीय), अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जिला 15 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, आबकारी विभाग ने एक उप आबकारी आयुक्त के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग में 90 लेक्चरर, छह कुलसचिव, तीन उप कुलसचिव तथा पांच सहायक कुलसचिव स्थानांतरित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *