अस्पताल सहायक के पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Hospital assistant vacancy: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अस्पताल सहायक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी इस भर्ती में 1200 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

कौन कर सकता है आवेदन

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही नोटिफिकेशन में बताई गई अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

रजिस्ट्रेशन फीस

अस्पताल सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. अनारक्षित वर्ग के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 250 रुपये तय की गई है.

कब होगी परीक्षा

इस भर्ती की परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

अस्पताल सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,500 रुपये से लेकर 49,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. सरकारी नौकरी होने के कारण इसके साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें:-मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या, KKR में होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *