Vastu Tips: घर की सजावट सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं, बल्कि लोग ऐसी चीजों को भी महत्व देते हैं जो पॉजिटिव एनर्जी और सफलता का माहौल बनाएं. इन्हीं में से एक है सात घोड़ों की दौड़ती हुई तस्वीर, जिसे वास्तु में बेहद शुभ माना जाता है. आपने यह फोटो घरों, ऑफिस और दुकानों में जरूर देखी होगी, जो तरक्की और ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. लेकिन सिर्फ इसे लगाना काफी नहीं होता, बल्कि इसे सही दिशा और जगह पर लगाना भी बहुत जरूरी है. वरना छोटी सी गलती तरक्की रोक सकती है.
किस दिशा में लगाएं फोटो?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 7 घोड़ों की तस्वीर और पेंटिंग हमेशा पूर्व और दक्षिण दिशा में ही लगानी चाहिए. मान्यताओं के अनुसार पूर्व दिशा का संबंध पॉजिटिविटी और नई शुरुआत से होता है. इसके अलावा दक्षिण दिशा का संबंध सफलता से माना जाता है. ऐसे में घर में 7 घोड़ों की तस्वीर इन दो दिशा में लगाना शुभ होता है.
कैसी होनी चाहिए पेंटिंग?
7 घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ध्यान रहे कि फोटो में सभी 7 घोड़े एक साथ और एक ही दिशा में खड़े हों. साथ ही घोड़े ऊर्जावान और खुश दिखने चाहिए. कभी भी ऐसी तस्वीर न खरीदें जो धुंधली हो. इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
घर में कहां लगाना होता है शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार 7 घोड़ों की तस्वीर घर में लिविंग रूम या ड्रॉइंग रूम की दीवार पर लगाई जा सकती है. इसके अलावा आप इस पेंटिंग को ऐसे हिस्से में लगा सकते हैं जहां घर के सदस्य ज्यादा समय बिताते हों. इससे पॉजिटिविटी पूरे घर में फैलती है.
इसे भी पढ़ें:-अस्पताल सहायक के पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया