तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के आंकड़े, सुपरस्टार विजय की पार्टी रुझानों में आगे

Tamil Nadu Assembly Election Results: तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की काउंटिंग हो रही है. वोटों की काउंटिंग में सुबह 11.30 बजे तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें सुपरस्टार थलपति विजय की नई पार्टी TVK ने कमाल कर दिया है. इस नई पार्टी ने पुरानी और स्थापित पार्टी  DMK और AIDMK को भी पीछे छोड़ दिया है.

किसने कितनी सीटों पर बनाई बढ़त?

अभी तक जो रुझान सामने आए हैं, उसके मुताबिक TVK+ 105 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं AIDMK+ 81 सीटों पर और DMK+ 48 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें कि तमिलनाडु में 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे. 

कब हुई थी वोटिंग?

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी. नतीजों के लिए 4 मई की तारीख निश्चित की गई थी. आज वोटों की काउंटिंग हो रही है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देर रात तक सभी सीटों के फाइनल परिणाम जारी किए जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *