उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में अक्षत गोयल तो इंटरमीडिएट में गीतिका ने किया टॉप

UK board result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं. आप अगर बोर्ड के रिजल्ट के इंतजार में थे तो आपको इंतजार खत्म हो गया. आप आधिकारिक वेबसाइट  ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं.

इन स्टेप्स को फॉलो करें

  1. सबसे पहले तो आपको आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा.
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए हुए सेक्शन ‘बोर्ड एग्जाम’ पर जाना होगा.
  3. इतना करने के बाद आपको बोर्ड एग्जाम 2026 में दिए हुए High school Board Result 2026 या फिर Inter Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  4. इसके बाद रिजल्ट पेज खुलेगा जहां आपको रोल नंबर डालना होगा.
  5. आप जैसे ही सब्मिट पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा. इसको आप डाउनलोड करके और प्रिंट करवाकर रख लें.

यूके बोर्ड इंटर टॉपर लिस्ट

रैंकछात्र-छात्रा का नामजगह, स्कूल का नाममार्क्स/प्रतिशत
1गीतिका पंतसरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर490/500 (98.00%)
1सुशीला मेहंदीरत्ताभंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर490/500 (98.00%)
2आर्यनएस.वी.एम.आई.सी आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून489/500 (97.80%)
3वंशिकासरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार485/500 (97.00%)
4कशिश शर्मासरस्वती विद्या मंदिर आई सी सेक्टर 2 भेल रानीपुर, हरिद्वार483/500 (96.60%)
4तनीषासी राजा सी एच बालचंद सैनी इंटर कॉलेज ढांडेरी रुड़की, हरिद्वार483/500 (96.60%)
4नेहा शर्माश्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर483/500 (96.60%)
5खुशी कांडपालगवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कांडा, बागेश्वर482/500 (96.40%)
6शिवम मलेथागौरी एम.पी.आई.सी. विजयनगर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग481/500 (96.20%)
6वेदांत पपनोईआर्य इंटर कॉलेज देघाट, अल्मोड़ा481/500 (96.20%)
7मिस्बाएस ए बी एस पी इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा धरमपुर रुड़की, हरिद्वार480/500 (96.00%)
7महकइंटर कॉलेज पोखरीखेत, पौड़ी गढ़वाल480/500 (96.00%)

UK Board 10th Toppers 2026: हाई स्कूल के टॉपर छात्र

रैंकछात्र-छात्रा का नामजगह, स्कूल का नामअंक /प्रतिशत
1अक्षत गोयलएमपी हिंदू आई सी रामनगर, नैनीताल491/500(98.20%)
2ईशांत कोठारीएस.वी.आई.सी.एस चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी490/500(98.00%)
2भूमिकाजी.बी.पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल490/500 (98.00%)
3योगेश जोशीविवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर489/500 (97.80%)
4शशांक पुरोहितएस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल486/500 (97.20%)
5लविश सिटीपब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार484/500 (96.80%)
5आदित्य कुमारविश्वकर्मा कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून484/500 (96.80%)
5प्रांजल सिंहएस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी484/500 (96.80%)
5देवेश जोशीचिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल484/500 (96.80%)
5कंचन जोशीगवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर484/500 (96.80%)
6आरोहीहिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला प्रेमनगर, देहरादून483/500 (96.60%)
6रानीजी.आई.सी. सौड़ा, उत्तरकाशी483/500 (96.60%)

डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं

  1. आपको बता दें कि आप डिजीलॉकर पर भी जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जिन लोगों को नहीं पता कि डिजीलॉकर पर रिजल्ट कैसे चेक करते हैं, उन्हें नीचे दिए हुए तरीके को फॉलो करना होगा.
  2. सबसे पहले तो आपको डिजीलॉकर को डाउनलोड करके उस पर लॉग-इन करना होगा और एक सिक्योरिटी पिन बनाना होगा.
  3. इतना करने के बाद आपको ऐप की मेन स्क्रीन पर जाकर सर्च पर क्लिक करना होगा और वहां अपना क्लास डालना होगा.
  4. इसके बाद आपको वहां एक लिस्ट दिखेगी जिसमें अलग-अलग बोर्ड का नाम दिखेगा और आपको अपने बोर्ड पर क्लिक करना होगा.
  5. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर के साथ ही साथ दूसरी जरूरी जानकारी डालनी होगी.
  6. इसके कुछ ही देर में आपका मार्कशीट ‘Issued documents’ पेज पर अपडेट हो जाएगा.
  7. इसके बाद आपको अपने मार्कशीट पर टैप करना होगा और फिर आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, बेटी की शादी से घर लौट रहा था परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *