मणिपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 3 की मौत, 5 घायल, कई घर जलाए

Manipur: मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. उखरुल जिले में प्रतिद्वंद्वी जनजातीय समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच हुई दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में एक तांगखुल नागा और दो कुकी-जो समुदाय के सदस्य बताए जा रहे हैं.

सशस्त्र समूह से जुड़े होने की आशंका

अधिकारियों के अनुसार पहली घटना उखरुल जिले के मुल्लम गांव के पास सुबह करीब 11:25 बजे सामने आई, जहां सुरक्षाबलों ने दो शव बरामद किए. मृतकों की पहचान एल. सितल्हौ और पी. हाओलाई के रूप में हुई है. दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं और वे छलावरण (कैमोफ्लाज) वर्दी में थे, जिससे उनके किसी सशस्त्र समूह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.

उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी

इससे पहले सुबह करीब 5:30 बजे तांगखुल नगा बहुल क्षेत्र मुल्लम गांव में उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी. इस दौरान गांव के बाहरी हिस्से में स्थित कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया. 

हमले की निंदा

संगठन ने कहा कि ग्रामीणों ने अपने वैध आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए लाइसेंस प्राप्त हथियारों से जवाब दिया और एक हमलावर को मार गिराया. बयान में कहा गया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. यह तांगखुल समूहों द्वारा कुकी-जो समुदायों के खिलाफ जारी हमलों की एक चिंताजनक कड़ी है और यह जीवन और शांति से जीने के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *