Bhoot bangla: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मेकर्स ने जब इस फिल्म का टीजर जारी किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. सोशल मीडिया पर पब्लिक मिले-जुले रिव्यू दे रही है. चलिए आपको भी बताते हैं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस हॉरर कॉमेडी को देखकर ऑडियंस ने क्या कुछ कहा?
दर्शकों को पसंद आई फिल्म
फिल्म ‘भूत बंगला’ को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इस फिल्म की कहानी अचार्य निवास नाम की एक रहस्यमयी हवेली की है जहां एक शापित शादी के दौरान अजीब, मजेदार और डरावनी घटनाएं शुरू होती हैं. अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग असरानी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे तीन-तीन कॉमेडियन धुरंधरों के साथ मैच करने की काफी कोशिश की गई है. हालांकि, फिल्म को देखकर लोगों ने मिलेजुले रिव्यूज़ दिए हैं. जहां कुछ लोगों को ये फिल्म एंटरटेनिंग लग रही है वहीं काफी लोगों ने इस फिल्म को ‘भूल भुलैया’ की फेक कॉपी बताया है.
भूत बंगला का बजट
भूत बंगला का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया गया है. अब इसमें अक्षय कुमार की फीस की बात करें तो वह 18 करोड़ रुपये ले चुके हैं. अक्षय कुमार का फिल्म के प्रॉफिट में 70 फीसदी हिस्सा भी है. लेकिन फिल्म के जो रिव्यू हैं उनका हाल देखकर तो ये प्रॉफिट दूर की कौड़ी नजर आ रहा है.
‘भूत बंगला, भूल भुलैया की फेक कॉपी’
वहीं एक पत्रकार ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा है, ‘ऐसा लगता है जैसे भूत बंगला, भूल भुलैया की फेक कॉपी है. अक्षय कुमार की यह बेहद घटिया फिल्म है, जिसकी कहानी पहले से ही अनुमानित लगती है और स्क्रिप्ट ढीली-ढाली है. इसे भूल भुलैया, खट्टा मीठा और भागम भाग से कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है, एक बेमेल खिचड़ी जिसमें न तो कोई मजा है और न ही कोई स्वाद, साथ ही बेतुका क्लाइमेक्स भी. पुराने घिसे-पिटे डायलॉग को नए रूप में पेश करने की यह एक असफल कोशिश है. पूरी फिल्म में अक्षय एक्टिंग करने की एक्टिंग ही करते नजर आए.’
इसे भी पढ़ें:-सावधान! हफ्ते में एक बार भी पी ज्यादा शराब, तो 3 गुना बढ़ जाएगा लिवर डैमेज का खतरा