10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, 2801 पदों पर भर्ती शुरू

Railway Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपने 10वीं के साथ ITI किया हुआ है, तो आपके लिए रेलवे में काम करने का अच्छा मौका आया है. इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादातर मामलों में लिखित परीक्षा नहीं होती, बल्कि सीधे मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है. इसलिए जिनके 10वीं और ITI में अच्छे नंबर हैं, उनके लिए यह शानदार मौका हो सकता है.इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा या इससे समकक्ष परीक्षा (10+2) पद्धति के तहत न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो. साथ जिस भी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, उसमें NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट भी हासिल किया हो. संबंधित ट्रेड में ही आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

आयुसीमा

11 अप्रैल 2026 को आवेदक ने न्यूनतम उम्र 15 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो. लेकिन 24 वर्ष का न हुआ हो. हालांकि जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से हैं, उन्हें ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी. एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 साल की छूट दी जाएगी.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है.

कैसे करें आवेदन ?

स्टेप -1 इस भर्ती के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrc.scr.indianrailways.gov.in⁠ पर जायें.
स्टेप -2 Apprentice Recruitment 2026” या “Notification” दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
स्टेप – 3 New Registration” पर क्लिक करें.
स्टेप – 4 रजिस्ट्रेशन के बाद User ID और Password से लॉगिन करें.
स्टेप – 5 सभी जरूरी जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
स्टेप – 6 अंत मे फीस जमा कर के फॉर्म को सबमिट करें.

इसे भी पढ़ें:-शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय, जीवन में आयेगी सुख-समृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *