Religion: शनिवार का दिन विशेष रूप से न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भक्त शनिदेव के मंदिर जाकर विधि-विधान से पूजा करते है और जीवन में सुख-समृद्धि का कामना करते हैं. अगर आप शनिवार के दिन इन आसान उपायों को कर लें तो इससे पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है.
शनि को प्रसन्न करने का उपाय
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और शनि मंदिर जाएं. सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं उसमें दो लौंग भी डाल दें. यही काम सूर्यास्त के समय पीपल के वृक्ष के नीचे भी करें. ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपको जीवन के कई कष्टों से निजात दिला सकते हैं.
जीवन में सफलता हासिल करने का उपाय
इस दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ मंदिर के पास किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल, काली उड़द या सरसों का तेल दान कर दें. ऐसा करने से जातक को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है और शनि दोष के नकारात्मक प्रभाव भी कम होते हैं.
धन लाभ के लिए करें यह उपाय
आर्थिक स्थिति से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन शमी के पेड़ के पास एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं. इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें. साथ ही, तेल का दीपक शमी के पेड़ के नीचे भी अवश्य जलाएं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें. ऐसा करने से जातक को धन की समस्या से निजात मिल सकती है.
जीवन से दरिद्रता दूर करने का उपाय
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ शनि चालीसा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से जातक के जीवन से दरिद्रता दूर हो सकती है और जीवन में सकारात्मकता आती है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें अपने शहर का भाव