डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से विमान में भरा धुआं

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है. लखनऊ एयरपोर्ट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जा रहे थे कि तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. घटना में केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

तकनीकी खराबी से हेलीकॉप्टर में भर धुआं

डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे कौशाम्बी पहुंचना था, जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी. इसके अलावा उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था. शनिवार सुबह उनके हेलीकॉप्टर ने जैसे ही लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी, उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आई. देखते ही देखते हेलीकॉप्टर में धुआं भर गया. समय रहते हेलीकॉप्टर को उतार लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया.

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे अधिकारी

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जानकारी मिलते ही लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. प्रशासन और पुलिस के सीनियर अधिकारी तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए. वहीं, हेलीकॉप्टर में धुआं भरने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है. तकनीकी टीम इस घटना की जांच में जुटी हुई है.

तकनीकी टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेलीकॉप्टर में धुआं क्यों भरा? इस खराबी की मुख्य वजह क्या थी? डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की खराबी की खबर फैलते ही उनके समर्थक भी चिंतित हो गए थे. हालांकि, उनके सुरक्षित होने की खबर से सबने राहत की सांस ली है.

इसे भी पढ़ें:-NCB ने जब्त की 10 करोड़ की नशीली दवाएं, 3 देशों में फैला था ड्रग तस्करी नेटवर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *