UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों के मौत की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे जा रही इको कार में जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है.
क्या है पूरा मामला?
दुर्घटना सुबह करीब चार बजे सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के पास हुई है। दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने संतुलन खो दिया। बस ने आगे चल रही इको कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात बाधित हो गया।
पुलिस का बयान भी सामने आया
अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया, “यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 मील के पत्थर के पास सुबह करीब 4:15 बजे एक दुर्घटना की सूचना मिली. पता चला कि दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी. ईको में कुल 13 लोग सवार थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. ईको का चालक सुरक्षित है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.”
इसे भी पढ़ें:-चंद्र ग्रहण के दौरान जरूर करें ये आसान उपाय, घर से दूर होगी नेगेटिविटी