10 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, ISI और केएलएफ के संपर्क में था पाकिस्तानी नागरिक

Amritsar: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर से एक पाकिस्तानी नागरिक को दस किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कंटीली तार पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसा था. एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं.

पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

आरोपी सरहद लांघकर नशे की बड़ी खेप लेकर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. उसे पंजाब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर से 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कंटीली तार पार करके किसी तरह भारतीय क्षेत्र में घुसा था. एजेंसियां इसको लेकर जांच कर रही है. बीएसएफ और एनसीबी की टीमें को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी तस्कर के गिरफ्तार होने के बाद इस इलाके में विस्फोटक और हथियार भी छिपे हो सकते हैं.

मोबाइल में कई संदिग्धों के नंबर भी मिले

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है. आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल में कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अबू बक्कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के लिए भी काम करता था. एनसीबी पता लगा रही है कि पंजाब में केएलएफ के किस सदस्य के साथ अबू बक्कर संपर्क में था.

इसे भी पढ़ें:-लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, गोदारा गैंग से जुड़े हैं तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *