Health tips: कभी-कभी शरीर में दिखाई देने वाले छोटे-मोटे लक्षण भी बड़ी-बड़ी सेहत से जुड़ी समस्याओं की तरफ इशारा कर रहे होते हैं. लेकिन पेशेंट बार-बार इन लक्षणों पर ध्यान नहीं देते और फिर गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. क्या आपको भी यही लगता है कि घबराहट, चिंता या फिर बेचैनी महसूस होना, इस तरह के लक्षण मामूली हैं? अगर हां, तो आपको पता होना चाहिए कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी के कारण इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं.
1. विटामिन B कॉम्प्लेक्स की कमी
सबसे ज्यादा घबराहट विटामिन B कॉम्प्लेक्स, खासकर विटामिन B12 और विटामिन B6 की कमी से होती है. विटामिन B12 दिमाग और नसों के लिए जरूरी है. इसकी कमी से ब्रेन को सही सिग्नल नहीं मिलते, जिससे बेचैनी, घबराहट, डिप्रेशन और थकान महसूस होती है. विटामिन B6 मूड को बेहतर बनाने वाले हार्मोन सेरोटोनिन और डोपामिन बनाने में मदद करता है. अगर इसकी कमी हो जाए तो व्यक्ति चिड़चिड़ा और घबराया हुआ महसूस करने लगता है. खाने के स्रोतों में अंडा, दूध, दही, मछली, हरी सब्जियां, केला, दालें और ड्राई फ्रूट्स.
2. विटामिन D की कमी
विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. इसकी कमी से थकान, डिप्रेशन, घबराहट, नींद की समस्या होने लगती है. रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों में विटामिन D की कमी होती है, उनमें एंग्जाइटी और मूड स्विंग्स ज्यादा देखे जाते हैं. धूप इसका सबसे बड़ा स्रोत है. इसके अलावा दूध, अंडे की जर्दी, मशरूम और फैटी फिश (साल्मन, टूना) से भी विटामिन D मिलता है.
3. मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व
हालांकि यह विटामिन नहीं है, लेकिन मैग्नीशियम की कमी से भी घबराहट और बेचैनी बढ़ सकती है. यह मिनरल शरीर को रिलैक्स करने और नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद करता है. इसके लिए आप काजू, बादाम, पालक, कद्दू के बीज, ब्राउन राइस और साबुत अनाज खाएं.
इसे भी पढ़ें:-बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में करती थी ड्रग्स की सप्लाई