मुठभेड़ में भाऊ गैंग का गुर्गा घायल, गोगा हत्याकांड में था वांछित

Rohtak: हरियाणा के रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर और सीआईए-1 के बीच मुठभेड़ हो गई. आईजी कार्यालय के नजदीक हुए अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में वांछित रिटौली निवासी मोहन (25) को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में रिटौली गांव निवासी साहिल की भूमिका सामने आई थी. जांच में पता चला कि आरोपी मोहन गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों के साथ आया था.

11 राउंड गोलियां चलीं

जानकारी के मुताबिक, रोहतक पुलिस CIA वन की टीम को बदमाश की लोकेशन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी की गई. इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं. बदमाश की ओर से 4 राउंड फायर किए गए, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में 7 राउंड फायर किए.

मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू कर लिया. घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार्रवाई के दौरान CIA-1 के एएसआई विनोद की जान उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गई. 

पुलिस जांच में सामने आई ये बातें

रिटोली गांव में एक शराब की दुकान पर दो गिरोहों के बीच गोलीबारी हुई. 19 दिसंबर, 2025 को रोहतक के रिटोली गांव में एक शराब की दुकान पर गोलीबारी हुई. सनी रिटोलिया गैंग और हिमांशु भाऊ रिटोलिया गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी, जिसके कारण भारी गोलीबारी हुई. सनी रिटोलिया गांव में शराब की दुकान चलाता है और हमलावर उसे ही निशाना बना रहे थे. जैसे ही हमलावरों ने गोलियां चलाईं, सनी और उसके साथियों ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से करीब 40 राउंड गोलियां चलीं. सनी रिटोलिया के साथी दीपक को दो गोलियां लगीं, जबकि हिमांशु भाऊ गैंग के तीन सदस्य भी घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई.

जांच में सामने आया है कि पुरानी गैंगवार से जुड़ा मामले में आरोपी मोहन 19 दिसंबर 2025 को गांव रिटोली में शराब के ठेके पर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल था.

इसे भी पढ़ें:-बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *