Rajya Sabha Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है. मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी. बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं. राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है. लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है.
चुनाव कार्यक्रम
- नोटिफिकेशन जारी होगा 26 फरवरी 2026 को.
- नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 तय की गई है.
- नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 को होगी.
- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है.
- मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
- मतगणना 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगी.
- चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.
महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य
- डॉ. भगवत किशनराव कराड
- डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान
- प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
- शरदचंद्र गोविंदराव पवार
- धैर्यशील मोहन पाटिल
- रजनी अशोकराव पाटिल
- रामदास बंदू अठावले
ओडिशा से रिटायर सदस्य
- ममता मोहंता
- मुजीबुल्ला खान
- सुजीत कुमार
- निरंजन बिशी
तमिलनाडु से रिटायर सदस्य
- एन आर एलंगो
- पी सेल्वारासु
- एम थम्बिदुरई
- तिरुची सिवा
- डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू
- जी के वासन
पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य
- साकेत गोखले
- ऋतब्रत बनर्जी
- बिकाश रंजन भट्टाचार्य
- मौसम नूर
- सुब्रत बक्शी
असम से रिटायर सदस्य
- रामेश्वर तेली
- भुवनेश्वर कलिता
- अजीत कुमार भुइयां
बिहार से रिटायर सदस्य
- अमरेंद्र धारी सिंह
- प्रेम चंद गुप्ता
- रामनाथ ठाकुर
- उपेन्द्र कुशवाहा
- हरिवंश नारायण सिंह
छत्तीसगढ़ से रिटायर सदस्य
- कवि तेजपाल सिंह तुलसी
- फूलो देवी नेताम
हरियाणा से रिटायर सदस्य
- किरण चौधरी
- राम चंदर जांगड़ा
हिमाचल प्रदेश से रिटायर सदस्य
- इंदु बाला गोस्वामी
- तेलंगाना से रिटायर सदस्य
- डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
- के आर सुरेश रेड्डी
इसे भी पढ़ें:-कब है विनायक गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि