उड़ने वालों से कितना खतरनाक होते है रेंगने वाले सांप? जानें इनमें कितना होता है जहर

Flying Snakes: सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल हैं. दुनिया में सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं. भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं. इनमें 29 समुद्री सांप हैं, तो वहीं 40 जमीन पर रहने वाले हैं. आपने भी उड़ने वाले सांपों के बारे में सुना होगा. इन्हें वैज्ञानिक रूप से क्राइसोपेलिया कहा जाता है, जो काफी आकर्षक जीवों में से एक हैं.

जहर की शक्ति और मनुष्यों पर इसका असर 

उड़ने वाले सांपों को हल्के जहरीले सांपों के रूप में पहचाना जाता है. उनका जहर मुख्य रूप से छिपकली, मेंढक, पक्षी और चमगादड़ जैसे छोटे शिकार को स्थिर करने के लिए बनाया गया है. इंसानों में उनके काटने से आमतौर पर सिर्फ हल्के लक्षण होते हैं. जैसे दर्द, हल्की सूजन या फिर अस्थायी जलन. ज्यादा जहरीले  सांपों के उलट उनके जहर को  जानलेवा पर नहीं माना जाता.

दांतों की संरचना खतरा कम करती है 

उड़ने वाले सांपों के कम खतरनाक होने की बड़ी वजह उनके पीछे के दांतों की संरचना है. उनके जहरीले दांत मुंह के पिछले हिस्से में होते हैं. इससे उनके लिए बड़े जानवर या फिर मनुष्यों में प्रभावी ढंग से जहर डालना मुश्किल हो जाता है. जहर पहुंचाने के लिए सांप को आमतौर पर मजबूती से काटना और चबाना पड़ता है.

कैसे उड़ते हैं सांप?

उड़ने वाले सांप असल में उड़ते नहीं हैं. वे अपने शरीर को चपटा करके और हवा के प्रतिरोध का इस्तेमाल करके एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर ग्लाइड करते हैं. इससे वे 100 मीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकते हैं.  इस क्षमता का इस्तेमाल मुख्य रूप से शिकारियों से बचने या फिर पेड़ों के बीच घूमने के लिए किया जाता है. उड़ने वाले सांप मनुष्य के लिए काफी कम खतरा पैदा करते हैं. ज्यादातर उनके काटने पर कोई गंभीर समस्या पैदा नहीं होती. बल्कि जमीन पर रहने वाले जहरीले सांप ज्यादा खतरनाक होते हैं.

दुनिया का सबसे जहरीला सांप

इस बात पर काफी बहस होती रहती है कि आखिर सबसे जहरीला सांप कौन सा है. लोगों की तो अलग अलग राय होती है, पर एक्सपर्ट्स भी अलग कारणों से अलग-अलग सांपों को सबसे ज्यादा जहरीला बताते हैं. पर अगर सबसे खतरनाक जहरीले सांप की बात की जाए तो कोबरा करैत सांप की गिनती होती है. लेकिन इनलैंड ताइपन ऐसा सांप है जो इन दुनिया का सबसे ज्यादा जहरीला सांप माना जाता है. इसके एक बार काटने से 250 से अधिक लोगों तक की जान जा सकती है.

जमीनी सांपों से तुलना 

जमीन पर रहने वाले सांप जैसे की कोबरा और रसेल वाइपर में सामने के दांतों वाली जहर प्रणाली होती है. यह शक्तिशाली जहर को तेजी से डालने में मदद करती है. उनके टॉक्सिन कुछ ही मिनटों में तंत्रिका तंत्र, खून के थक्के या फिर जरूरी अंगों को प्रभावित कर सकते हैं. इन प्रजातियों की तुलना में उड़ने वाले सांपों के जहर की शक्ति काफी कम होती है.

इसे भी पढ़ें:-मां लक्ष्मी की कृपा से रातोंरात बदल जाएगी किस्मत, कर्ज के बोझ से मिलेगी मुक्ति, करें ये उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *