दिल्ली ब्लास्ट के बाद गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

Delhi: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इस कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई अन्य गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच लगातार जारी है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियां और सेना की टीम ब्लास्ट वाली जगह पर मौजूद है। इस बीच अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर के लोगों को कुछ रूट पर जाने से बचने की सलाह दी है।

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सुरक्षा समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और। बैठक में डीजी एनआईए शामिल होंगे. बैठक में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली शामिल होंगे।

दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट इतना भयानक हुआ कि चारों तरफ उसके मलबे बिखरे पड़े हैं. आग की लपटें भी दिखाई दे रही हैं. धमाके की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. नोएडा और गुरुग्राम पुलिस अलर्ट हो गई है. मुंबई में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है. गुजरात पुलिस भी अलर्ट पर है. अहमदाबाद शहर में सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद हैं, जो यह पता लगाएंगे कि आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है.

लाल किला तीन दिनों के लिए बंद

दिल्ली पुलिस की ओर से सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट को लिखे गए लेटर में लाल किले को तीन दिनों के लिए बंद करने को कहा गया है. इस लेटर में लिखा है कि, “10/11/2025 को दिल्ली के लाल किला चौक के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर एक कार में बम-विस्फोट की घटना हुई है. क्राइम सीन की जांच जारी है लेकिन अभी पूरी नहीं हुई है. इसलिए अनुरोध है कि लाल किले को 11/11/2025 से 13/11/2025 तक 3 दिनों के लिए विजिटर्स के लिए बंद रखा जाए.” 

घायलों और मृतकों की लिस्ट आई सामने
  1. शायना परवीन, पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मीर रोड, शकूर की दंडी, दिल्ली (घायल)  
  2. हर्षुल, पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)  
  3. शिवा जायसवाल, पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)  
  4. समीर, पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली (घायल)  
  5. जोगिंदर, पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)  
  6. भवानी शंकर शर्मा, पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)  
  7. अज्ञात (मृत)  
  8. गीता, पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)  
  9. विनय पाठक, पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)  
  10. पप्पू, पुत्र दूधवीर राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)  
  11. विनोद, पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)  
  12. शिवम झा, पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)  
  13. अज्ञात (अमान) (घायल)  
  14. मोहम्मद शहनवाज, पुत्र अहमद जमां, दरियागंज, दिल्ली (घायल)  
  15. अंकुश शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)  
  16. अशोक कुमार, पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश (मृत)  
  17. अज्ञात (मृत)  
  18. मोहम्मद फारुख, पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)  
  19. तिलक राज, पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)  
  20. अज्ञात (घायल)  
  21. अज्ञात (मृत)  
  22. अज्ञात (मृत)  
  23. अज्ञात (मृत)  
  24. मोहम्मद सफवान, पुत्र मोहम्मद गुफरान, सीताराम बाजार, दिल्ली (घायल)  
  25. अज्ञात (मृत)  
  26. मोहम्मद दाऊद, पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद (घायल)  
  27. किशोरी लाल, पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)  
  • आजाद, पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)

इसे भी पढ़ें:-बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन या महज एक अफवाह, बेटी ईशा देओल ने बताई सच्‍चाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *