Aaj Ka Rashifal: 17 जून को किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, जानिए सभी राशियों का हाल

17 June 2025ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 17 जून आषाढ़ माह के कृष्‍णा पक्ष की षष्‍ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और प्रि‍ति योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।

17 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप अपनी किसी समस्या को छोटा न समझे, वरना बाद में वह बढ़ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।  परिवार में किसी बात को लेकर चल रही अनबन आपको समस्या देगी, इसलिए मामले को शांत रहकर निपटाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचें। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप राजनीति में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, जहां आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। आप अपने जरूरी कामों को भी आसानी से निपटाएंगे।

कर्क राशि
आज आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से चल रही अनबन को भी बातचीत के जरिए दूर करने की आवश्यकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से भी आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह राशि
आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपके परिवार के कि‍सी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। किसी काम को लेकर आपको मनमर्जी चलाने से बचना होगा, काम बिगड़ सकता है। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी।

कन्या राशि
आज आपकी पहले से चल रहे समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने किसी मामले को छोटा नहीं समझना है। आप मौज-मस्ती में रहने के कारण कामों में लापरवाही कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपकी कोई समस्या दूर होगी। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा करने से बचना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई धोखा हो सकता है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप कामों को करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आपके मन में भ्रम रहने से आपकी समस्याएं और बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक समस्याओं को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। लेनदेन से संबंधी मामले में सावधानी बरतें।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कुछ बदलाव करेंगे। अपने व्यापार में भी अच्छा धन लगा सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। यदि आप किसी निर्णय को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है। संतान की तरक्की से मन प्रसन्‍न रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ होगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको कुछ टेंशन हो सकती है। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आप अपने घर-परिवार में चल सही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। आपका कहीं अटका हुए धन आपको मिल सकता है। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़े:-  नई दिल्ली में कर्तव्य पथ समेत 8 स्थानों पर होगा योग, 6000 लोगों हो सकते हैं शामिल

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *