Haunted Places: कुछ लोगों को हॉन्टेड लोकेशन्स को एक्सप्लोर करने का शौक होता है. अगर आपको भी भूतिया जगहों पर जाना पसंद है, तो आपको दिल्ली की इस जगह को कम से कम एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए. दिल्ली में स्थित अग्रसेन की बावली को भारत की सबसे ज्यादा डरावनी जगहों में से एक माना जाता है. आइए जानते हैं कि लोग अग्रसेन की बावली में जाने से इतना ज्यादा क्यों घबराते हैं. इस जगह के रहस्यों के बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
अग्रसेन की बावली के अनसुलझे राज
माना जाता है कि अग्रसेन की बावली से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं. देखने में सुंदर लगने वाली अग्रसेन की बावली के अनसुलझे राज टूरिस्ट्स को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं. अग्रसेन की बावली के कुएं के अंदर जानलेवा काला पानी भी है. इस कुएं के काले पानी की वजह से लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है.
ध्यान आकर्षित करने वाली अफवाह
लोगों का ऐसा मानना है कि अग्रसेन की बावली में स्थित जलाशय का रहस्यमयी ‘काला पानी’ अक्सर लोगों को इसमें कूदकर आत्महत्या करने के लिए लुभाता था. ऐसा कहा जाता है कि पानी लोगों को अपनी जान देने के लिए प्रेरित करता था. और जैसे ही कोई कुएं में कूदकर अपनी जान देता था, कुएं का जलस्तर बढ़ जाता था. कई लोगों का यह कहना है, यहाँ बुरी आत्माएं रहती हैं. यहाँ आने वाले कई लोगों ने यहाँ अजीब सी उपस्थिति या परछाई के होने का महसूस किया है.
महिलाओं के लिए बनाई गई थी बावली
अग्रसेन की बावली, क़रीब 60 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊँचा सीढ़ीनुमा कुआँ है, महाभारत काल में लगभग 3124 ईसा पूर्व पौराणिक राजा अग्रसेन ने इसका निर्माण करवाया था. अग्रसेन की बावली को महिलाओं के लिए बनाया गया था. पुराने जमाने में महिलाएं इस कुएं पर इकट्ठा होती थीं. अग्रसेन की बावली में महिलाओं को आराम करने के लिए शांति के साथ-साथ गर्मी से राहत मिलती थी. इस जगह का आर्किटेक्चर भी काफी ज्यादा अनोखा है. अग्रसेन की बावली में 100 से भी ज्यादा सीढ़ियां है. आप जितना नीचे जाएंगे, तापमान भी उतना गिरता जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-नाइट्रोजन गैस गोदाम में भीषण विस्फोट, 4 की मौत, 6 घायल