घर में लगाएं ये खास पौधे, सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की बरकेगी कृपा!

Vastu Plants: हिंदू संस्कृति में कुछ पौधों को केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी, अपराजिता, मनी प्लांट, जेट प्लांट, शमी का पौधा घर में लगाने से आर्थिक उन्नति, मानसिक शांति और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. साथ ही ये पौधे अलग-अलग देवी-देवताओं से जुड़े हुए हैं. मान्यता है कि ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर वातावरण को पवित्र बनाते हैं.

अपराजिता

नीले फूलों वाली अपराजिता की बेल भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. विष्णुप्रिया होने के चलते नीली अपराजिता की बेल माता लक्ष्मी को भी आकर्षित करती है. जिस घर में अपराजिता का पौधा रहता है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है. इस घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. ऐसा करने से इसके शुभ परिणाम मिलते हैं.

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी को अति पावन और पूजनीय माना गया है. जिस घर में तुलसी का पौधा रहता है वहां कभी भी नकारात्मकता नहीं रहती है. रोजाना तुलसी की पूजा-करने से घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है. घर का भंडार सदैव धन-धान्य से भरा रहता है. तुलसी के पौधे को हमेशा घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाएं.

मनी प्लांट

कहते हैं कि मनी प्लांट को घर में लगाने से आर्थिक लाभ मिलता है. यह पौधा धन को आकर्षित करता है. वास्तु के अनुसार, इसे जैसे-जैसे ऊपर की ओर बढ़ाया जाता है, घर की बरकत भी वैसे ही बढ़ती है. इसे घर के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में लगाना सबसे शुभ होता है. वहीं ध्यान रखें कि ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेलें कभी जमीन को न छुएं.

शमी का पौधा

शमी का पौधा शनि देव और भगवान शिव को प्रिय है.  शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं. घर से बाहर निकलते समय आपके दाहिने हाथ की तरफ यह पौधा होना चाहिए. माना जाता है कि शमी का पौधा लगाने से व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है.

जेड प्लांट

जेड प्लांट को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ रखें. यह पौधा भी धन को आकर्षित करता है. इसके अलावा जेड प्लांट को ऑफिस डेस्ट पर रखने के लिए भी शुभ माना गया है. डेस्ट पर उत्तर दिशा में रखें.

बैंबू का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बैंबू यानी बांस का पौधा लकी माना जाता है. इसे घर के लिविंग रूप के पूर्व या उत्तर-पूर्व के कोने में रखना चाहिए. बैंबू का पौधा घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है.

इसे भी पढ़ें:-हार्मोनल असंतुलन को प्राकृतिक रूप से कैसे करें ठीक, जानें उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *