आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Surya Grahan 2026: आज यानी 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, जिसके चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. शास्तों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा काफी ज्यादा रहती है. इसीलिए ग्रहण के दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिनको करना वर्जित है वहीं कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिनको करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको सूर्य ग्रहण के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं. 

सूर्य ग्रहण 2026- डेट और टाइम

सूर्य ग्रहण आज यानी 17 फरवरी को लगने जा रहा है. ग्रहण आज दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

सूर्य ग्रहण के दिन क्या करें 
  • सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव के मंत्रों का  उच्चारण करना चाहिए. ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:’ और ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है. 
  • ग्रहण वाले दिन आप सूर्य ग्रह के मंत्रों के साथ ही अन्य देवी-देवताओं के मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं. इस दिन गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी आपको लाभ मिलता है.
  • ग्रहण वाले दिन योग-ध्यान और आध्यात्मिक साधना करने से भी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होते हैं और ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है. 
  • धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन भी आप ग्रहण वाले दिन कर सकते हैं. इसके साथ ही जप-तप और मंत्र जाप के लिए ग्रहण वाला दिन शुभ माना गया है.
  • ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए तथा घर के मंदिर में रखे सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों और चित्रों पर भी गंगाजल का छिड़काव करके स्नान कराना चाहिए.
  • साथ ही सूर्य ग्रहण के बाद स्नान आदि से निवृत होकर दान अवश्य करें और गाय को हरा चारा खिलाएं.
  • ग्रहण के दौरान चारों तरफ बहुत अधिक निगेटिविटी फैल जाती है इसलिए घर में, सभी पानी के बर्तन में, दूध और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डालनी चाहिए और ग्रहण समाप्त होने के बाद दूब को निकालकर फेंक देना चाहिए.
सूर्य ग्रहण के दिन क्या न करें 
  • सूर्य ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ना ही सूर्य ग्रहण को कभी भी डायरेक्ट आंखों से देखना चाहिए.
  • ग्रहण के समय रसोई से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, खासकर कि खाना नहीं बनाना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. उन्हें विभिन्न प्रकार के काम नहीं करना चाहिए. जैसे- सुई में धागा नहीं डालना चाहिये.
  • कुछ काटना, छीलना नहीं चाहिये. कुछ छौंकना या बघारना नहीं चाहिये.
  • इसके अलावा ग्रहण के समय मंदिर के मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
  • ग्रहण वाले दिन आपको दिन में सोने से भी बचना चाहिए, सोने की बजाया मंत्र जाप या ईश्वर का ध्यान करना चाहिए. 
  • ग्रहण के दिन आपको अपने घर के मंदिर को भी लाल या पीले कपड़े से ढक देना चाहिए और ग्रहण खत्म होने के बाद पर्दे को हटाना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल के दामों का लेटेस्‍ट अपडेट, आपके शहर में क्‍या है ईंधन का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *