घर के इस पवित्र स्थान पर शाम में जरूर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Religion: हिन्दू धर्म में घर के अंदर रोजाना दीपक जलाना काफी शुभ माना गया है. ज्योतिष अनुसार पूजा करने के भी कई नियम हैं जिनका विधि-विधान से पालन करना जरूरी होता है. उन्हें में से एक नियम है ईश्वर के सामने दीपक जलाना. सुबह हो या शाम भगवान के सामने दीपक जलाने की परंपरा बहुत पुरानी है. खासतौर पर कहा जाता है कि शाम के वक्त घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा परिवार पर बनी रहती है. संध्या काल में भगवान की पूजा अर्चना की जाती है. 

शाम के समय इस पवित्र स्थान पर जलाएं दीपक

ज्योतिष अनुसार शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है. लेकिन ध्यान रहे कि मुख्य द्वार पर दीपक इस तरह से रखना है कि जब आप घर के अंदर से बाहर की तरफ देखें तो दीपक आपके दाईं तरफ होना चाहिए. 

शाम में दीपक जलाने का समय

शास्त्रों अनुसार शाम में दीपक सूर्यास्त के ठीक बाद यानी शाम 6 बजे से 7:30 बजे के बीच जलाना चाहिए. इसी समय पर पहले घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए इसके बाद मुख्य द्वार पर. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

किस चीज का दीपक जलाएं?

घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है. लेकिन अगर किसी दिन आपके पास घी नहीं है तो आप सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आप घी का दीपक जला रहे हैं तो हमेशा रूई की ही बत्ती का उपयोग करें और यदि तेल का दीपक जला रहे हैं तो लाल कलावा की बत्ती का उपयोग करना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें:-ऐतिहासिक जीत के बाद विराट और अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, सादगी भरे अंदाज में लिया आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *