Ram Navami 2026: चैत्र नवरात्रि की महानवमी यानि चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था. भगवान राम का जन्म गुरुवार को दोपहर के समय हुआ था, तब पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न था. इस नवमी को राम जन्म हुआ था, इसलिए इसे राम नवमी के नाम से भी जानते हैं. हर साल चैत्र शुक्ल नवमी को इसी मुहूर्त में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है.
रामनवमी कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा.
राम नवमी पूजा मुहूर्त
27 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा. तो वहीं राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 बजे का है.
राम नवमी पूजन सामग्री
- राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
- पीले या लाल रंग के वस्त्र
- गंगाजल
- तुलसी के पत्ते
- धूप, दीपक, घी, कपूर
- चंदन, कुमकुम, हल्दी
- पीले और लाल रंग के फूल, मालाएं
- अक्षत, रोली, मौली, पान
- सुपारी, लौंग, इलायची, जनेऊ
- फल, मिठाई
- कलश, घंटी, शंख
- रामायण/रामचरितमानस की पुस्तक
रामनवमी पूजा विधि
- राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
- सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करें. फिर एक साफ जगह पर भगवान श्री राम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें.
- गंगाजल से अभिषेक करें और चंदन, अक्षत, फूल और वस्त्र अर्पित करें.
- इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं.
- आप राम मंत्र या रामायण का पाठ भी कर सकते हैं.
- अंत में भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना जरूर करें.
इसे भी पढ़ें:-CM योगी ने लॉन्च किया ‘निवेश मित्र 3.0’, AI चैटबॉट और रियल-टाइम से मिलेगा समाधान