देव दीपावली का पर्व आज, इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली यानी देवताओं की दीपावली, जो दीपावली के ठीक 15 दिन बाद यानी कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्वयं देवता पृथ्वी पर उतरकर मां गंगा में स्नान करते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हुए दीप प्रज्वलित करते हैं. इस पावन अवसर पर पूरा बनारस हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है. आइए जानते हैं कि इस साल देव दीपावली किस दिन मनाई जाएगी, इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और पूजा की सही विधि क्या है.

देव दीपावली 2025 की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 4 नवंबर 2025 की रात 10:36 बजे से प्रारंभ होकर 5 नवंबर की शाम 6:48 बजे तक रहेगी. पूर्णिमा तिथि का उदयकाल  5 नवंबर की सुबह रहेगी, इसलिए उसी दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन देशभर के शिव मंदिरों और गंगा तटों पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

देव दीपावली की पूजा और दीपदान के लिए प्रदोष काल को शुभ माना जाता है. इस दिन शाम 5:15 बजे से रात 7:50 बजे तक प्रदोष काल रहेगा. यह अवधि 02 घण्टे 35 मिनट की रहेगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी काल में देवता पृथ्वी पर आते हैं और गंगा तट पर दीपों की रोशनी से ब्रह्मांड आलोकित हो उठता है.

माता लक्ष्मी की आरती से बढ़ता है धन-वैभव

देव दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन का विशेष विधान बताया गया है. ॐ जय लक्ष्मी माता आरती का भावपूर्वक पाठ करने से घर में धन, वैभव और शांति का आगमन होता है. मान्यता है कि जो भक्त इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन करते हैं, उनके घर से दरिद्रता और बाधाएं दूर होती हैं.

क्यों मनाई जाती है देव दीपावली

देव दीपावली का जिक्र पद्म पुराण और स्कंद पुराण में किया गया है, कथा के अनुसार, एक बार त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने अपनी शक्ति से तीन लोकों में आतंक मचा दिया था. तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन उसका वध किया. ग्रंथों में बताया गया है कि कैसे भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया, जिससे देवताओं ने आनंद मनाया और पृथ्वी पर दीपावली मनाई, जिसे बाद में ‘देवदीपावली’ कहा गया. इस जीत से खुश होकर देवताओं ने काशी (वाराणसी) में दीप जलाकर उत्सव मनाया, तभी से यह दिन देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें:-रोज 45 मिनट चलने से क्या होता है? फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *