Assembly Election 2026: तमिलनाडु की सभी सीटों पर गुरुवार सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया उत्साह के साथ जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत, जबकि तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
तमिलनाडु में दिग्गजों ने किया मतदान
चेन्नई से लेकर मदुरै तक मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ देखी गई। राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, टीवी के प्रमुख और अभिनेता विजय, और सुपरस्टार रजनीकांत जैसी प्रमुख हस्तियों ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तमिलनाडु में इस बार मुकाबला मुख्य रूप से द्रमुक (DMK) गठबंधन, अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन और अभिनेता विजय की पार्टी के बीच त्रिकोणीय नजर आ रहा है।
सुबह 11 बजे तक 37.56% मतदान
तमिलनाडु में मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक 37.56% फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है. राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इस चुनाव के नतीजे तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करेंगे, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है. दोपहर होते-होते मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। दोनों ही राज्यों में मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:-Assembly Election 2026: 9 बजे तक बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% तक वोटिंग