Russia: मॉस्को और वैगनर ग्रुप के बीच हुई डील, प्रिगोझिन पर लगे आरोप वापस लेगा रूस

Russia News: रूस में प्रिगोझिन की बगावत को रोकने के लिए मॉस्‍को और प्रिगोझिन के बीच डील हुई है। बताया गया है कि रूस में वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने तख्तापलट की कोशिश रोक दी है।  इस डील के तहत रूस, प्रिगोझिन पर लगे सारे आरोप वापस लेगा और इसके बदले में प्रिगोझिन ने तख्तापलट की कोशिश रोक दी है। अभी तक इस डील की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह पता चला है कि मॉस्को और प्रिगोझिन के बीच यह डील बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कराई है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि प्रिगोझिन बेलारूस जा रहे हैं।

दोनों के बीच हुई ये डील
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन और मॉस्को के बीच जो डील हुई है, उसके तहत रूस की सरकार प्रिगोझिन और उसके लड़ाकों के खिलाफ दर्ज सारे केस वापस लेगी। जिन लड़ाकों ने बगावत की और रूस के शहर पर कब्जा किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव को भी पद से हटाने की मांग की थी। हालांकि अभी तक रूस ने इस मांग पर सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं वैगनर ग्रुप ने अपने लड़ाकों को मॉस्को से वापस बुला लिया है और उन्हें फिर से यूक्रेन के मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *