Uttarakhand: उत्तराखंड में अपराध और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये की असली और नकली करेंसी के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बरामद नोटों में कई गड्डियों के ऊपर असली 500 रुपये के नोट और नीचे ‘Children Bank of India’ लिखे नकली नोट पाए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि सैफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के पास एक खोखे में कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं. जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में असली और नकली नोट बरामद किए.
जांच के दौरान कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे ‘Children Bank of India’ अंकित नकली नोट रखे गए थे, ताकि आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट