Yogi Cabinet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला हुआ है. बैठक में शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है. नाम परिवर्तन की प्रक्रिया मार्च 2018 से शुरु हुई थी. यह स्थान भगवान परशुराम की जन्मस्थली मानी जाती है. यहां भगवान परशुराम का एक प्राचीन मंदिर भी है. ऐसे में अब शाहजहांपुर के जलालाबाद की नई पहचान परशुरामपुरी के रूप में होगी.
पौराणिक कथाओं एवं ग्रंथों में इस कस्बे को भगवान परशुराम की जन्मभूमि के रूप में वर्णित किया गया है. बताया जाता है कि इस स्थान और मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है. शाहजहांपुर के इस तहसील का नाम जलालाबाद रखने के पीछे लोग कई तरह के तर्क देते हैं. उनका कहना है कि मुगल बादशाह जलालुद्दीन अकबर के सम्मान में इस कस्बे का नाम जलालाबाद रखा गया था.
इसे भी पढ़ें :-दिल्ली के बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसें होगी शामिल, गृह मंत्री अमित शाह कल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना