Weather Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम कूल कूल बना हुआ है. बीते कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में कमी आई हैं और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 मई को भी प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पूर्वांचल में 50-60 किमी की रफ़्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. जिससे लोगों को परेशानी हो सकती हैं.
यूपी में आज भी आंधी-बारिश रहेगी जारी
यूपी में आज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और संत कबीर नगर में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान हैं, इन जिलों में बिजली की चमक के साथ 50-60 किमी की रफ़्तार से तेज आंधी चलेगी. इसके अलावा, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत बरेली, रामपुर, बिजनौर में भी तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है.
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाज़ीपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, ग़ाज़ियाबाद, शामली, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, बदायूं, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, मऊ और बलिया में भी गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
इन राज्यों में मौसम का हाल
बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है. बिहार में पिछले 24 घंटे में 89.7 MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 182% अधिक है. राज्य में 7 मई तक आंधी-बारिश जारी रहेगी. MP के 28 जिलों में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है.
इसे भी पढ़ें:-AIADMK का विजय को समर्थन देने का फैसला, पार्टी से टूटेंगे 30 विधायक