सीएम योगी आज करेंगे मेरठ का दौरा, पूर्व सैनिकों के रैली में होगे शामिल

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचेंगे। वह शहर में दो घंटे 35 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल होकर सैनिकों के शौर्य, समर्पण और बलिदान को नमन करेंगे। 



इसके अलावा सीएम योगी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल भी जाएंगे और शास्त्रीनगर में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 


सीएम योगी की रैली से पूर्व अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। सचिन सिरोही ने बताया कि उनका आज कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के कथित विवादित बयान को लेकर जनसभा से पहले उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने सुबह आठ बजे से उनके घर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर रखा है। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी भी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *