सीएम योगी ने यूपी टेक्स-2026 का किया शुभारंभ, बोले- यूपी मतलब अप यानी ‘अनलिमिटेड पोटेंशियल’

Up tex 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई पहचान देने के उद्देश्य से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय यूपी टेक्सटाइल कान्क्लेव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कुटीर उद्योग चलाने वालों के साथ टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित करने के साथ समारोह को संबोधित किया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल टेक्सटाइल हब पर आधारित यूपी टेक्स कॉन्क्लेव टेक्सटाइल का नया अध्याय बनेगा. यूपी मतलब अप, यानी अप से ‘अनलिमिटेड पोटेंशियल’. वैदिक साहित्य में सोने के तारों से जेड वस्त्र का उल्लेख है. अयोध्या में राम के समय बनारस के रेशमी वस्त्र का उल्लेख है. वनवास के समय मां जानकी को दिव्य वस्त्र प्राप्त हुए. महाभारत के राजसूय यज्ञ में युधिष्ठिर को काशी के राजा ने सूती वस्त्र दिए थे.

उन्होंने कहा कि रोम और ग्रीक की संस्कृति को देखें तो भारत और यूपी के वस्त्र वहां भेजे जाते थे. बनारस, कानपुर, सीतापुर, मेरठ आदि यूपी की टेक्सटाइल विरासत की क्षमता है. हमारे पास विरासत है. हुनर है. मानव संसाधन है. देश का सबसे बड़ा बाजार है. उद्योग और उद्यमी भी हैं. दुनिया की सबसे बड़ी यंग वर्कफोर्स है. 

सीएम ने आगे कहा कि पांच लाख वेवर रियल हीरो हैं. देश के कुल फैब्रिक का 14 फीसदी यूपी में है. कृषि के बाद सबसे ज़्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है. यूपी ने खुद को इनोवेशन, टेक्नोलॉजी को जोड़ा है. 350 बिलियन डॉलर की टेक्सटाइल इकनॉमी और 100 बिलियन डॉलर का लक्ष्य है, जो यूपी के बिना पूरा नहीं होगा. यूपी में इस एस्टर में 56 फीसदी की ग्रोथ आई है. प्रदेश के 17 टेक्सटाइल उत्पादों को जीआई टैगिंग मिली है. लाखों महिलाएं इनसे जुड़ी हैं. फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक पूरी वैल्यू चेन यहां बनानी है. इसके लिए यूपी खुद को तैयार कर चुका है.

इसे भी पढ़ें:-पटना में डिवाइडर से टकराई हाई स्पीड कार, दंपती समेत 3 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *