Up news: गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या मर्डर केस में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सूर्या पर चाकू से हमला किया गया था। फिर, गंभीर रूप से घायल सूर्या को आनन-फानन में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
दरअसल, पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है. इस बीच पुलिस उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी. की. इसी दौरान पुलिस को असद अपने साथी के साथ बाइक पर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने को कहा. पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी असद पर फायरिंग की. जिसके बाद आरोपी को गोली लगी। इस मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी है. आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने असद को मृत घोषित कर दिया।
हालांकि बाइक चला रहा असद का साथी मौके से फरार हो गया, जिसे ढूंढने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. उधर पुलिस को मौके से पिस्टल और बाइक बरामद हुई है.