UP News: राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 2 फरवरी को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं. सीएम योगी ने उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.
समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर
जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, आवास, चिकित्सा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मामलों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को जल्द राहत दी जाए और अनावश्यक देरी से बचा जाए.
छात्रा की बाते सुनकर इंप्रेस हुए सीएम योगी
जनता दर्शन में सीएम से मिलने बालिका अनाबी अली भी पहुंची. वह कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की चाह लेकर आई थीं. इस दौरान उसने दिल को छू लेने वाली बातचीत की. उसकी बातें सुनकर सीएम ने तत्काल उसका एडमिशन पक्का कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया.
संवेदनशीलता और जवाबदेही का संदेश
सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं से संवेदनशीलता के साथ पेश आया जाए और समाधान की स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए. उन्होंने दोहराया कि जनता दर्शन सरकार और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद है, जिसे प्रभावी और परिणामकारी बनाया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी