यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, CM योगी और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

Sleeper vande bharat: दिपावली के त्योहार से ठीक पहले पूर्वांचल के यात्रियों को रेलवे का सबसे बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस आज शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन से अपने पहले सफर पर रवाना होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर करीब 3:30 बजे बनारस स्टेशन पर आयोजित समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान नई मेमू ट्रेनों का भी शुभारंभ किया जाएगा.

RAC और वेटिंग टिकट पर नहीं कर सकेंगे सफर

स्लीपर वंदे भारत में सामान्य ट्रेनों जैसा सिस्टम नहीं होगा. इसमें RAC और वेटिंग टिकट की सुविधा नहीं दी गई है. सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर पाएंगे. इससे ट्रेन में भीड़ नहीं होगी और हर यात्री को अपनी बर्थ पर आराम से सोने की सुविधा मिलेगी.

5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

  • हर बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और अपनी पर्सनल रीडिंग लाइट
  • ज्यादा सॉफ्ट और चौड़ी बर्थ
  • ऑटोमैटिक सेंसर वाले दरवाजे
  • पूरे कोच में CCTV और फायर अलार्म सिस्टम
  • शोर और झटके कम करने के लिए एडवांस सस्पेंशन

डेली पैसेंजर्स के लिए मेमू की सौगात

लंबी दूरी के साथ-साथ लोकल यात्रियों का भी ख्याल रखा गया है. वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच 4 जोड़ी नई मेमू ट्रेनें चलेंगी. इन 12 कोच वाली ट्रेनों का स्टॉपेज वाराणसी जंक्शन, बनारस, भुलनपुर और हरदत्तपुर में होगा. जल्द ही बनारस से प्रयागराज रामबाग तक मेमू सेवा बढ़ाने की तैयारी है.रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई ट्रेनों से काशी-पूर्वांचल की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को दिवाली पर सफर का नया अनुभव मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने दिया एकजुटता का संदेश, ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *