पूर्वांचल रेल यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली से मऊ के लिए चलेंगी और दो नई ट्रेनें

Indian Railways: पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू की है। मऊ, आजमगढ़, शाहगंज और जौनपुर को एक साथ दो नई ट्रेनों की सौगात मिली है। वहीं बलिया और सुल्तानपुर को भी नई ट्रेनें मिली हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेल मंत्री ने बिहार के छपरा और दिल्ली के आनंद विहार के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मऊ और आनंद विहार के बीच चलने वाली नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई। खास बात यह है कि छपरा-आनंद विहार ट्रेन भी मऊ के रास्ते होकर दिल्ली पहुंचेगी।

शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ, आजमगढ़, शाहगंज और जौनपुर को जहां एक साथ दो नई ट्रेनों की सौगात मिली, तो वहीं दूसरी ओर बलिया और सुल्तानपुर को भी एक-एक नई ट्रेन मिल गई है। अब दिल्ली से मऊ के लिए कुल 6 ट्रेनें हो गई हैं। इन दो नई ट्रेनों से पहले, दिल्ली से मऊ आने-जाने के लिए 4 ट्रेनें- लिच्छवी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही थीं।

इसे भी पढे़ें:-बंजी जंपिंग पर लागू होंगे नए सुरक्षा नियम, अब इन लोगों को सर्टिफिकेट अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *