लोहा या प्लास्टिक का कूलर, कौन देगा ज्यादा ठंडी हवा? खरीदने से पहले जानें लें खासियत

Tech Tips: गर्मी बढ़ते ही कूलर खरीदने का प्लान तो बन जाता है, लेकिन सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यहीं होता है, कि कूलर लोहा वाला लें या प्लास्टिक वाला? देखा जाए तो दोनों ही कूलर का काम ठंडी हवा देना है, लेकिन दोनों के डिजाइन, कीमत और काम करने के तरीके में थोड़ा फर्क है. ऐसे में सही कूलर खरीदना जरूरी है, ताकि पैसा भी वसूल हो और ठंडी हवा भी भरपूर मिले.

लोहे वाला कूलर

लोहा कूलर लंबे समय से इस्तेमाल होते आ रहे हैं और अपनी मजबूती के लिए जाने जाते हैं. इनका बॉडी स्ट्रक्चर मजबूत होता है जिससे ये लंबे समय तक चलते हैं. इसके अलावा, इनमें आमतौर पर बड़े फैन और ज्यादा पानी की क्षमता होती है जो बेहतर कूलिंग देने में मदद करती है. हालांकि, इनका वजन ज्यादा होता है जिससे इन्हें इधर-उधर ले जाना आसान नहीं होता. साथ ही, समय के साथ इनमें जंग लगने की समस्या भी हो सकती है खासकर अगर देखभाल ठीक से न की जाए.

प्लास्टिक वाला कूलर

प्लास्टिक कूलर आजकल ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं. ये वजन में हल्के होते हैं जिससे इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. इनका डिजाइन भी ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न होता है जो घर के इंटीरियर के साथ बेहतर मेल खाता है. सबसे बड़ी बात, इनमें जंग लगने का खतरा नहीं होता. लेकिन कई बार प्लास्टिक बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं होती और लंबे समय में टूट-फूट का खतरा बना रहता है.

कूलिंग के लिहाज से कौन बेहतर है?

अगर केवल ठंडी हवा की बात करें, तो असली फर्क कूलर की बॉडी से ज्यादा उसके मोटर, फैन और कूलिंग पैड पर डिपेंड करता है. यानी अच्छा पंप, हाई क्वालिटी हनीकॉम्ब पैड और पावरफुल एयर थ्रो हो तो प्लास्टिक और मेटल दोनों ही कूलर बेहतरीन कूलिंग दे सकते हैं. ऐसे में छोटे कमरे के लिए कूलर खरीदना चाहते हैं, तो प्लास्टिक वाला कूलर सही रहेगा. लेकिन ज्यादा ठंडी हवा के लिए लोहे वाला कूलर अच्छा ऑप्शन है.

खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

कूलर लेते वक्त सिर्फ मेटेरियल पर फोकस न करें. कमरे का साइज, पानी की टैंक कैपेसिटी, एयर थ्रो, पावर कंजम्प्शन और कूलिंग पैड की क्वालिटी जरूर चेक करें. अगर आपको लंबे समय तक टिकाऊ और हैवी यूज के लिए कूलर चाहिए, तो मेटल बेहतर रहेगा. वहीं, घर के अंदर आसान इस्तेमाल और कम मेंटेनेंस के लिए प्लास्टिक कूलर अच्छा ऑप्शन है.

इसे भी पढ़ें:-जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *