Stairs Vastu Niyam: वैदिक पंरपरा में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है. वास्तु का सीधा संबंध व्यक्ति के जीवन में होने वाला शुभ-अशुभ घटनाओं होता है. अगर किसी घर या प्रतिष्ठान में वास्तु के नियमों का पालन होता है तो वहां पर रहने वाले लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है. इसमें सीढ़ियां भी घर की ऊर्जा को प्रभावित करने वाला एक अहम भाग होती हैं. खासतौर पर सीढ़ियों के नीचे मौजूद खाली जगह का सही उपयोग घर में सकारात्मकता बनाए रखने में मदद कर सकता है. वहीं, कुछ गलतियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं.
साफ-सफाई
वास्तु अनुसार, सीढ़ियों के नीचे की जगह हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रखनी चाहिए. यहां गंदगी या अव्यवस्था भी नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकती है. इस स्थान पर केवल जरूरी और हल्का सामान ही रखें.
पौधे बढ़ाते हैं सकारात्मकता
अगर सीढ़ियों के नीचे पर्याप्त जगह हो तो वहां छोटे और सकारात्मक ऊर्जा देने वाले पौधे लगाएं. हरियाली घर के वातावरण को बेहतर बनाती है और वास्तु दोष की संभावना को कम करती है.
ये है अच्छा विकल्प
सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह का उपयोग छोटी बुक शेल्फ या सजावटी कॉर्नर के रूप में किया जा सकता है. यह ध्यान रखें कि वहां बेकार या अनुपयोगी सामान जमा न हो. हल्का सजावटी सामान घर में आकर्षक और सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक होता है.
मंदिर बनाने से बचें
वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना उचित नहीं माना गया है. मान्यता है कि यह स्थान पूजा-पाठ के लिए अनुकूल नहीं होता, इसलिए पूजा का अपेक्षित शुभ फल नहीं मिल पाता.
रसोई और बाथरूम न बनवाएं
सीढ़ियों के नीचे रसोई या बाथरूम का निर्माण भी वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने और पारिवारिक तनाव की स्थिति बनने की आशंका रहती है.
ये चीजें रखने से करें परहेज
– सीढ़ियों के नीचे कभी भी भारी कबाड़ या फिर टूटे-फूटी चीजों और बेकार सामान को नहीं रखना चाहिए.
– घर की सीढ़ियों के नीचे कभी तिजोरी आदि नहीं बनवाना चाहिए इससे हर समय आर्थिक नुकसान होता रहता है.
इसे भी पढ़ें:-शरीर और मन को फिट रखने के लिए करें ये 8 योगासन, जल्द मिलेंगे स्वास्थ्य लाभ